घर से नकदी समेत लाखाें के सामान चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2019 3:04 AM
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल गांव निवासी कमल प्रसाद झा के घर से नकदी समेत लाखों के सामान चोरी हो गयी है. घटना के बारे में उन्होंने बताया कि शनिवार की रात चाची की तबीयत बिगड़ जाने के कारण घर के सभी सदस्य सेवा में जुटे थे. तबीयत ठीक होने के बाद सभी […]
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल गांव निवासी कमल प्रसाद झा के घर से नकदी समेत लाखों के सामान चोरी हो गयी है. घटना के बारे में उन्होंने बताया कि शनिवार की रात चाची की तबीयत बिगड़ जाने के कारण घर के सभी सदस्य सेवा में जुटे थे. तबीयत ठीक होने के बाद सभी सदस्य घर में ताला जड़कर गांव स्थित अपने नये मकान में सोने चले गये थे. दूसरे दिन सुबह घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था व सामान बिखरे पड़े थे.
सामानों की जांच पड़ताल में कमरे में रखे सोने की दो सेट कान बाली, दो सोने की चेन, तीन अंगुठी, चांदी का दो सेट पायल, चार चेन, चांदी की बर्तन, मूर्ति, कांसा व पीतल की बर्तन, फ्रीज, कपड़ा, बर्तन, जमीन की कागजात, नकद 25 हजार रुपये, मोबाइल, टीवी समेत कई अन्य सामान गायब थे. खोजबीन के क्रम में पास के ही खेत में टीवी व बक्सा बरामद हुआ. भुग्तभोगी ने थाना में चोरी का आवेदन दिया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










