देवीपुर में प्लास्टिक पार्क का हुआ टेंडर

देवघर : केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से देवघर के देवीपुर में 93.09 एकड़ भूमि में प्लास्टिक पार्क का काम जल्द चालू होगा. प्लास्टिक पार्क का टेंडर जारी कर दिया गया है, अब जियाडा (झारखंड इंडस्ट्रीयल एरिया डेवलपमेंट) के स्तर से टेंडर फाइनल होगा. 28 जून कोे उद्योग सचिव के रविकुमार देवघर पहुंचेंगे व उद्योग […]
देवघर : केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से देवघर के देवीपुर में 93.09 एकड़ भूमि में प्लास्टिक पार्क का काम जल्द चालू होगा. प्लास्टिक पार्क का टेंडर जारी कर दिया गया है, अब जियाडा (झारखंड इंडस्ट्रीयल एरिया डेवलपमेंट) के स्तर से टेंडर फाइनल होगा. 28 जून कोे उद्योग सचिव के रविकुमार देवघर पहुंचेंगे व उद्योग विभाग, जियाडा समेत स्थानीय राजस्व व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे. टेंडर इस माह फाइनल होते ही प्लास्टिक पार्क का काम चालू होगा.
प्लास्टिक पार्क का शिलान्यास गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने किया था. करीब 100 करोड़ के प्लास्टिक पार्क प्रोजेक्ट में पहले आधारभूत संरचना विकसित किया जायेगा. इस राशि से बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल, बिजली व सड़कों की सुविधा दी जायेगी. प्लाॅस्टिक पार्क में विभिन्न कंपनियां निवेश करने वाली है, इसमें वाटर टैंक, पाइप, मच्छरदानी, प्लॉस्टिक बोरियां, फर्नीचर, बोतल, लेनो बैग, एचडीपीइ प्लाॅस्टिक कोंबस, कंटेनर आदि का निर्माण होगा. इस प्लास्टिक पार्क 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जबकि छह हजार लोगों को सीधे तौर पर इसमें नौकरी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




