सब्जी विक्रेता की मौत, चार घंटे सड़क जाम
Updated at : 29 May 2019 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर देवघर-सुलतानगंज पथ चार घंटे तक किया जाम देवघर : देवघर-सुलतानगंज मुख्य पथ स्थित कोठिया मोड़ के समीप ऑटो व पिकअप वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर में सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा चरकीपहाड़ी निवासी वीरेंद्र टुडू (45) के रूप में की […]
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर देवघर-सुलतानगंज पथ चार घंटे तक किया जाम
देवघर : देवघर-सुलतानगंज मुख्य पथ स्थित कोठिया मोड़ के समीप ऑटो व पिकअप वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर में सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा चरकीपहाड़ी निवासी वीरेंद्र टुडू (45) के रूप में की गयी. मृतक का भतीजा विजय टुडू ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने चाचा के साथ सब्जी बेचने देवघर आया था.
यहां सब्जी बेचने के बाद ऑटो पर सवार होकर गांव लौट रहा था. उसी क्रम में कोठिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे ऑटो में बैठे उसके चाचा वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक सहित अन्य को भी हल्की चोट लगी. घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार हो गया. इधर, स्थानीय लोगों की मदद से वीरेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था कि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी.
इसकी सूचना पाकर जसीडीह थाने की पुलिस पहुंची और पंचनामा कर वीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. इसके बाद उनलोगों ने शव लेकर दर्दमारा के देवघर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया. शव को सड़क के बीचों बीच रखकर परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक हथियार व ढोल-नगाड़ा लेकर जाम स्थल पहुंचे. ग्रामीण ढोल बजाकर घटना का विरोध जता रहे थे. इस दौरान करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा. जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी थी.
आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए थे. रात करीब 10 बजे सीओ अमर प्रसाद पहुंचे तथा सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, तब उक्त मार्ग से जाम हटा. मृतक सब्जी बेच कर अपने परिवार का पेट भरता था. इस दौरान मृतक की पत्नी व अन्य सदस्यों का रो-रो कर हाल बुरा था. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




