बंद कमरे में पीड़िता से एक घंटे पूछताछ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2019 3:15 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न मामले में बुधवार को पीड़िता को साइबर थाना प्रभारी ने बुलवाया. उनसे साइबर थाना में बंद कमरे में लगभग एक घंटे पूछताछ की. इस दौरान पूरे घटना के विषय में जानकारी ली. गुरुवार को 164 के तहत बयान दर्ज किया जायेगा. बाहर निकलते ही पत्रकारों […]
विज्ञापन
देवघर : महागठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न मामले में बुधवार को पीड़िता को साइबर थाना प्रभारी ने बुलवाया. उनसे साइबर थाना में बंद कमरे में लगभग एक घंटे पूछताछ की. इस दौरान पूरे घटना के विषय में जानकारी ली. गुरुवार को 164 के तहत बयान दर्ज किया जायेगा. बाहर निकलते ही पत्रकारों ने पूछने की कोशिश की. लेकिन, उसने मना कर दिया. वह अपने ब्राउन कलर की गाड़ी से आयी थी. उसी से एलआइसी ऑफिस की ओर से निकल गयी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता अपने बयान पर कायम है. उसने पूरी घटना के विषय में बताया. इसमें कई अहम चीजों को बतायी है. इससे पुलिस को जांच में मदद मिलेगी. पुलिस संबंधित बातों से घटना का मिलान करेगी. अब तक जब्त की गयी सामानों को जांच के लिए कोलकाता भेजने की तैयारी कर रही है. पीड़िता को जिला प्रशासन की ओर से एक गार्ड मुहैया कराया गया. वह अपने गार्ड के साथ ही साइबर थाना आयी थी.
होटल के कर्मियों से करेगी पूछताछ: पुलिस घटना के तीन दिन तक होटल में काम करनेवालों से पूछताछ करने का मन बना रही है. वह कमरा तीन दिनों के लिए बुक था. होटल का ताला कोर्ट से आदेश मिलते ही खोल दिया जायेगा. इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुलिस जानना चाह रही है कि तीन दिनों के बुकिंग के दौरान होटल के कमरा नं 202 में कौन-कौन आया. किसके साथ आया. किसके संपर्क था. कहां-कहां फोन किया. खाना-पीने का क्या था मीनू. इस दौरान होटल कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




