पेट्रोल पंप में हंगामा व मारपीट, पहुंची पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 2:23 AM
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के दुमका रोड में कविलाशपुर के पास रिलायंस पेट्रोल पंप में शनिवार शाम में हंगामा व मारपीट का मामला सामने आया है. इस दौरान बाइक सवार अज्ञात आठ-10 युवकों ने फ्री में पेट्रोल डालने का दबाव देते हुए नोजलमैन के साथ धक्का-मुक्की की. इसका विरोध करने पर नोजलमैन व अन्य […]
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के दुमका रोड में कविलाशपुर के पास रिलायंस पेट्रोल पंप में शनिवार शाम में हंगामा व मारपीट का मामला सामने आया है. इस दौरान बाइक सवार अज्ञात आठ-10 युवकों ने फ्री में पेट्रोल डालने का दबाव देते हुए नोजलमैन के साथ धक्का-मुक्की की. इसका विरोध करने पर नोजलमैन व अन्य पंप कर्मियों के साथ मारपीट की गयी.
इस दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप के कैश कार्यालय में भी घुसने का प्रयास किया. हो हंगामा होने पर नशे में धुत सभी युवक दुमका की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर पुलिस पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










