जसीडीह में नाबालिग से गैंगरेप, दोनों आरोपितों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 7:51 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद दो आरोपित युवकों बिहार अंतर्गत पटना अगमकुआं निवासी राहुल चौधरी व औरंगाबाद जिले के कासन थाना क्षेत्र के जिरेला गांव निवासी राहुल सिंह को लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बंधक बना लिया. घटना […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद दो आरोपित युवकों बिहार अंतर्गत पटना अगमकुआं निवासी राहुल चौधरी व औरंगाबाद जिले के कासन थाना क्षेत्र के जिरेला गांव निवासी राहुल सिंह को लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बंधक बना लिया.
घटना की सूचना पाकर रात में ही जसीडीह थाने के एएसआइ अजीत सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक नहीं सुनी.
इसके बाद पुलिस वापस लौट गयी. रविवार की सुबह दोबारा एएसआइ रामानंद सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से बंधक बनाये दोनों युवकों को छोड़ने का आग्रह किया. बावजूद ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे.
बंधक बनाये गये दोनों युवक पुनासी डैम का कार्य करा रहे हरदेव कंस्ट्रक्शन में काम करते हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से ठेकेदार व मुंशी को बुलवाने की मांग की, तब दोनों बंधक बनाये युवकों को छोड़ने की बात कही. इस दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण रही.
मामले की सूचना पाकर जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान व जिप सदस्य महेंद्र यादव भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही. इस क्रम में वहां पंचायती का भी प्रयास किया गया.
दोपहर करीब दो बजे जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीएन आजाद, एएसआइ संजय रजक पुलिस बलों के साथ पहुंचे. ग्रामीणों को काफी मशक्कत से समझाने-बुझाने के बाद बंधक बनाये दोनों युवकों को मुक्त करने पर राजी किया.
इसके पश्चात शाम करीब पांच बजे लड़की के पिता ने लिखित आवेदन पुलिस को रिसिव कराया, तब बंधक बनाये युवकों राहुल चौधरी व राहुल सिंह को मुक्त कर पुलिस के हवाले किया गया. इसके बाद पुलिस इन दोनों को लेकर थाना लौटी. लड़की के पिता के आवेदन पर जसीडीह थाने में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार को लड़की की मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान कराया जायेगा.
रात में अकेली लड़की को घर में पाकर घुसे थे पांच लोग
पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 12 बजे उसे ग्रामीणों से सूचना मिली कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पुनासी डैम के ठेकेदार व उसके स्टाफ द्वारा दुष्कर्म किया गया है. उसकी पुत्री अकेली घर पर रहती थी, जो कभी-कभी पुनासी डैम में मजदूरी करने भी जाती थी.
सुबह 10 बजे वह घर आया तो पूछताछ करने पर पुत्री ने बताया कि डैम के ठीकेदार धनंजय सिंह, राकेश सिंह, सनोज सिंह, राहुल सिंह व राहुल चौधरी 12 बजे रात में घर घुस गया. इसके बाद पिस्तौल का भय दिखाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की. जोर से चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण आ गये. इसी बीच ठीकेदार धनंजय, राकेश व सनोज ग्रामीणों के चंगुल से बचकर भाग गये.
इसके अलावा हरदेव कंस्ट्रक्क्शन का मुंशी राजेश कुमार भी था. बेटी ने यह भी बतायी कि पूर्व में उपरोक्त लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है. किसी को नहीं बताने की बात कहते हुए जान मारने की धमकी दी थी. मामले में लड़की के पिता ने सभी आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है.
इसके बाद गांव में एक बैठक बुलायी गयी. बैठक के पश्चात जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान व जिप सदस्य महेंद्र यादव को बुलाया गया. जिप उपाध्यक्ष ने पूरे मामले को समझने के बाद जसीडीह थाने की पुलिस को फोन कर बुलाया. पुलिस पहुंची तो राहुल सिंह व राहुल चौधरी को उनलोगों के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










