प्रसूति कक्ष में गिरा पंखा, मरीज व उसकी मां घायल, बचा नवजात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 5:59 AM
देवघर : सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष के वार्ड नंबर 16 में चल रहा पंखा अचानक बेड पर ही गिर गया. इससे उक्त बेड पर इलाजरत प्रसूता करौं अंतर्गत दुमदुमी गांव निवासी सीमा देवी व उसकी मां रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी पुष्पा देवी घायल हो गयी. सीमा को पैर व उसके ऑपरेशन […]
देवघर : सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष के वार्ड नंबर 16 में चल रहा पंखा अचानक बेड पर ही गिर गया. इससे उक्त बेड पर इलाजरत प्रसूता करौं अंतर्गत दुमदुमी गांव निवासी सीमा देवी व उसकी मां रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव निवासी पुष्पा देवी घायल हो गयी. सीमा को पैर व उसके ऑपरेशन वाले स्थान में चोट लगी है, जबकि उसकी मां पुष्पा को सिर में गंभीर चोट पहुंची है. घटना के दौरान बेड पर ही बगल में सीमा का नवजात पुत्र सो रहा था. वह भी बाल-बाल बच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










