ePaper

सदर अस्पताल परिसर में गांजा पीते तीन युवक पकड़ाये

Updated at : 05 Apr 2019 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल परिसर में गांजा पीते तीन युवक पकड़ाये

देवघर : सदर अस्पताल परिसर स्थित शौचालय के अंदर गुरुवार दोपहर में तीन युवक गांजा पी रहे थे. इसकी शिकायत किसी ने डायल-100 पर दी. डायल-100 के निर्देश पर बैद्यनाथधाम ओपी व पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और उन तीनों युवकों को पकड़ कर ओपी में लाया. करीब एक घंटे तक बैठाने के बाद कुछ […]

विज्ञापन

देवघर : सदर अस्पताल परिसर स्थित शौचालय के अंदर गुरुवार दोपहर में तीन युवक गांजा पी रहे थे. इसकी शिकायत किसी ने डायल-100 पर दी. डायल-100 के निर्देश पर बैद्यनाथधाम ओपी व पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची और उन तीनों युवकों को पकड़ कर ओपी में लाया. करीब एक घंटे तक बैठाने के बाद कुछ लोग वहां पैरवी में पहुंचे. इसके बाद उन तीनों युवकों को ओपी की पुलिस द्वारा बिना किसी कार्रवाई के ही मुक्त कर दिया गया. इस दौरान उन युवकों से ओपी की पुलिस ने कोई पीआर भी नहीं लिखवाया.

अस्पताल में लोग अक्सर नशे में करते हैं हंगामा
सदर अस्पताल परिसर में अक्सर नशे में लोग हंगामा करते हैं. दो बार अस्पताल के वार्ड के अंदर मरीज के परिजनों से छेड़खानी भी हो चुकी है. एक बार तो वीआइपी वार्ड में भर्ती मरीज के साथ गलत करने का प्रयास हुआ था. बावजूद वैसे असामाजिक तत्व जो अस्पताल परिसर में बैठकर नशा करते पकड़े गये, उन्हें किस परिस्थिति में छोड़ा गया. इससे बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस पर सवाल खड़ा होने लगा है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि किस परिस्थिति में नशा करते पकड़े गये युवकों को मुक्त किया गया, इसका पता कराते हैं. अगर ओपी व पीसीआर पुलिस दोषी निकले तो जरूर कार्रवाई करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola