पल्सर सवार युवकों ने सीएसपी कर्मी की छिनतई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 4:44 AM
देवघर : भारतीय स्टेट बैंक ढ़ाकोडीह ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी बलियादह गांव निवासी पप्पू कुमार मंडल से लैपटॉप व मोबाइल से भरे बैग की छिनतई कर ली गयी. घटना छह मार्च की बतायी गयी है. इस संबंध में पप्पू ने पल्सर सवार उक्त तीनाें युवकों के खिलाफ कुंडा थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. […]
देवघर : भारतीय स्टेट बैंक ढ़ाकोडीह ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी बलियादह गांव निवासी पप्पू कुमार मंडल से लैपटॉप व मोबाइल से भरे बैग की छिनतई कर ली गयी. घटना छह मार्च की बतायी गयी है. इस संबंध में पप्पू ने पल्सर सवार उक्त तीनाें युवकों के खिलाफ कुंडा थाने में एफआइआर दर्ज करायी है.
आरोपित युवकों में से एक को उसने भौरा जमुआ गांव निवासी अरुण कुमार यादव के तौर पर पहचान का दावा किया है. घटना तपोवन रोड स्थित गौरा जोरिया के समीप की बतायी गयी है. जिक्र है कि ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर वह अपना गांव लौट रहा था. उसी क्रम में गौरा जोरिया के पास महुआ पेड़ के समीप सड़क के उछाल में बाइक धीमा किया, तभी बिना नंबर की पल्सर पर सवार तीन युवक उसके साथ मारपीट कर बैग छीन लिया. उक्त बैग में लैपटॉप, मोबाइल व छह एटीएम सहित अन्य कागजात रखा था, जो गायब हो गया. मामला दर्ज कर कुंडा थाने की पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










