जसीडीह में भूमि विवाद में एक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 23 Feb 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह में भूमि विवाद में एक की गोली मारकर हत्या

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के अगार यात्री शेड के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने सिकदारडीह गांव निवासी जमीन कारोबारी रैवा राणा (46) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद बाइक सवार सभी बदमाश जसीडीह की तरफ भाग निकले. घटना के पूर्व रैवा अपने बड़े भाई नुनुलाल […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के अगार यात्री शेड के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने सिकदारडीह गांव निवासी जमीन कारोबारी रैवा राणा (46) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद बाइक सवार सभी बदमाश जसीडीह की तरफ भाग निकले. घटना के पूर्व रैवा अपने बड़े भाई नुनुलाल राणा के साथ डिस्कवर बाइक (जेएच 15 जी 5039) से पाचुकुड़ा स्थित जमीन पर काम कराने जा रहा था. तभी पूर्व से घात लगाये बदमाशों ने उनलोगों को रोक लिया.

नुनूलाल को खदेड़कर भगा दिया और रैवा को सटाकर एक गोली सिर में व दो गोली सीने में मार दी. गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और दोनों बाइक में सवार अपराधी गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गये. अपराधियों के निकलते ही नुनूलाल जख्मी पड़े भाई के पास पहुंचा. राहगीरों की मदद से रैवा को उठाकर सदर अस्पताल लाया. यहां डॉक्टर ने देखते ही रैवा को मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी पाकर जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीएन आजाद सहित एसआइ आरपी मिश्रा, एएसआइ आरसी चौधरी, डीके मिश्रा, नागेंद्र शर्मा, अजित कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गये. घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली व दो खोखा बरामद किया. इधर, घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी आरबी सिंह, एएसआइ बीडी प्रसाद, नगर थाने के एएसआइ एसके वाजपेयी पुलिस बलों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola