मारगोमुंडा : प्रशिक्षण से बेटियों को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर, दी जा रही कई जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 8:08 AM
मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण देवघर के सौजन्य से सीड्स व बाल विकास परियोजना की ओर से किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के सातवें दिन गुरुवार को किशोरियों को घरेलू हिंसा, शिक्षा का महत्व, स्वरोजगार, बाल विवाह आदि के बारे में बताया गया. प्रशिक्षक दीपा कुमारी, दिलीप […]
मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण देवघर के सौजन्य से सीड्स व बाल विकास परियोजना की ओर से किशोरी बालिकाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के सातवें दिन गुरुवार को किशोरियों को घरेलू हिंसा, शिक्षा का महत्व, स्वरोजगार, बाल विवाह आदि के बारे में बताया गया.
प्रशिक्षक दीपा कुमारी, दिलीप यादव व सोनी कुमारी ने किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए विस्तार से जानकारी दी. किशाेरियों को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की जानकारी दी गयी. कहा कि किशोरी स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होकर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती है.
प्रशिक्षण में मारगोमुंडा, खरजोरी, बाघा डाबर व पिपरा आदि गांवों की दर्जनों किशोरी भाग ले रही है. इस अवसर पर सुनीता कुमारी, जरीना खातून, रूकसाना खातून, रिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, काजल कुमारी, पूनम कुमारी, माला कुमारी, सजेला खातून, मुनिजा खातून, खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, रूपा कुमारी, सीता कुमारी, अफसाना खातून, गुलशन खातून, जुबैदा खातून, सफीना खातून आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










