सोनारायठाढ़ी: संदेहास्पद अवस्था में युवक की मौत

Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 18 May 2026 10:28 PM

विज्ञापन

घटना को लेकर ताराजोरा गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र की खिजुरिया पंचायत अंतर्गत ताराजोरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब 40 वर्षीय जगरनाथ मंडल का शव उनके घर के आंगन में खटिया पर पड़ा मिला. सूचना मिलने पर सोनारायठाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक के पिता भक्तु मंडल ने बताया कि जगरनाथ मंडल की मौत घर में ही हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद परिजनों ने शव को आंगन में रखा था. मृतक के शरीर पर गंजी और बनियान पाया गया. लोगों ने बताया कि देर रात तक जगरनाथ मंडल को गांव में घूमते हुए देखा गया था. घटना के बाद गांव और परिवार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार के पारिवारिक विवाद से इनकार किया है. सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा शव को आंगन में रखा गया था. प्रारंभिक पूछताछ में परिवार में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी के निशान पाये गये हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. —- ताराजोरा गांव में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही जांच मृतक के गले में मिले रस्सी के निशान

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

LAXMAN CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola