सावन की तैयारी: 2500 से अधिक भक्तों ने किया जलार्पण

देवघर: श्रावणी मेला में नये सिस्टम से जलार्पण के लिये बुधवार को प्रवेश का सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया. पहले दिन कार्ड के जरिये 2500 से अधिक भक्तों ने कामना लिंग पर जलार्पण कर मंगल कामना की. भक्त शिवगंगा में स्नान कर तालाब के समीप संस्कृत विद्यालय में बने काउंटर से प्रवेश कार्ड लेकर सीधे […]
देवघर: श्रावणी मेला में नये सिस्टम से जलार्पण के लिये बुधवार को प्रवेश का सफलता पूर्वक ट्रायल किया गया. पहले दिन कार्ड के जरिये 2500 से अधिक भक्तों ने कामना लिंग पर जलार्पण कर मंगल कामना की.
भक्त शिवगंगा में स्नान कर तालाब के समीप संस्कृत विद्यालय में बने काउंटर से प्रवेश कार्ड लेकर सीधे मंदिर के संस्कार मंडप की ओर प्रवेश करते रहे.
वहीं मंदिर के प्रशासनिक भवन में बने काउंटर से सबसे अधिक कार्ड जारी किया गया. कार्ड के माध्यम से जलार्पण कर लौटे कई भक्तों ने इस सिस्टम की सराहना की. तो कइयों ने इसे अव्यावहारिक बताया. वहीं मंदिर में जलार्पण बंद होने के उपरांत मंदिर सचिव सह डीसी अमीत कुमार, एसपी राकेश बंसल, मंदिर प्रभारी बीके झा सहित आला अधिकारियों ने सिस्टम पर समीक्षा बैठक कर सिस्टम के लागू होने से आयी खामियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




