तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम किया

Updated at : 08 Apr 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच जाम किया

मधुपुर के सबैजोर पावर ग्रिड के निकट की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. गिरिडीह- मधुपुर एनएच 114ए पर सबैजोर पावर ग्रिड के निकट बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीसरे कक्षा के छात्र नीरज कुमार तुरी (8) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सबैजोर के माथुर तुरी का पुत्र नीरज सडक पार कर घर से सामान खरीदने दुकान गया था. दुकान से लौटने के क्रम में मधुपुर से जगदीशपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना में बाइक सवार भी गिर पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने पथरिया गांव निवासी बाइक सवार मो. सफाउल शेख और मो. कमाल शेख को पकड़ लिया और दोनों को कपड़े से एक पेड में बांधकर दिया. साथ ही घटना के विरोध में आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने शाम सात बजे से एनएच को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो आरोपियों को कब्जे में लेते हुए सडक जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की एक नहीं सुनी. आक्रोशित ग्रामीण को देखते हुए मधुपुर के अंचल पुलिस निरीक्षक, पाथरोल थाना प्रभारी, बुढ़ैई थाना प्रभारी आदि अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगो को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया. साथ ही पेड़ में बांधे गये दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़वाने का प्रयास किया. हालांकि रात पौने नौ बजे तक सड़क जाम नही हटा था और न ही पुलिस दोनों को अपने कब्जे में ले पायी थी. सड़क जाम के कारण मधुपुर व गिरिडीह की ओर आने जाने वाले वाहनों का लंबा कतार लग गया था. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सड़क जाम हटाने के प्रयास में लगी हुई है. इधर ग्रामीण मांग कर रहे है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा प्रशासन दे. साथ ही घटना स्थल के निकट एनएच पर स्थायी रोड ब्रेकर बनाये जाये ताकि वाहनों का आवागमन धीमी गति से हो. वहीं, घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक तीन भाईयों में मंझला था. उसकी एक बहन भी है. मृत छात्र का पिता ईंट बनाने का काम करते है.

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

SHAILESH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola