आंधी-बारिश से फसल को नुकसान, किसानों चिंतित
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 08 Apr 2026 9:40 PM
ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को हो रहा लगातार नुकसान
सारठ बाजार. बुधवार को क्षेत्र में आयी तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने तबाही मचायी. आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और घरों के छप्पर उड़ गये. कई गांवों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. गेहूं, मक्का, हरी सब्जियों सहित कई फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. किसानों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को लगातार नुकसान हो रहा है. खेतों में लगी कद्दू, टमाटर, मिर्च और भिंडी जैसी सब्जियों के पौधों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां लग गयी हैं. वहीं ओलावृष्टि के चलते पके हुए सरसों और गेहूं के दाने खेतों में झड़ गए, जिससे उत्पादन पर गहरा असर पड़ा है. फसलों के बर्बाद होने से किसानों में मायूसी का माहौल है. किसानों ने बताया कि उन्होंने बैंक और महाजनों से ऋण लेकर खेती की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी फसल नष्ट हो गयी. अब उनके सामने ऋण चुकाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










