मधुपुर: शादी समारोह से बाइक की चोरी

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मधुपुर:  शादी समारोह से बाइक की चोरी

मधुपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नारायणपुर की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बड़ा नारायणपुर में बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. इस संबंध में नवाहार सुग्गी पहाड़ी निवासी मो. फरहान ने पुलिस को बताया कि वे अपनी अपाचे बाइक (संख्या जेएच 11एक्स 6819) से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ा नारायणपुर गए थे. समारोह में शामिल होने के दौरान उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी. कुछ समय बाद जब वे समारोह से बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. पीड़ित के बयान के आधार पर मधुपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola