युवाओं को सत्संग के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Updated:
विज्ञापन
युवाओं को सत्संग के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

हेठकरहिया गांव में भक्ति और सत्संग की गूंज, दो दिवसीय संतमत कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की सबैजोर पंचायत के हेठकरहिया गाँव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम बुधवार को आध्यात्मिक माहौल में संपन्न हो गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव में लीन रहे. सत्संग के दौरान स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से सत्य का अनुभव कराते हुए मानव जीवन को सतमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और भक्ति के मार्ग को अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. साथ ही युवाओं से नशा, हिंसा, झूठ और कुरीतियों से दूर रहने तथा सत्य, सेवा और सतमार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम में स्वामी अंग गौरव, छत्रपति बाबा, गौतम बाबा, पुरुषोत्तम बाबा, अभिषेक बाबा, सहदेव बाबा, अनमोला नंद जी महाराज और पंचानंद जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए. सभी संतों ने कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं, जीवन में सकारात्मकता आती है और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है. इस आयोजन को सफल बनाने में सचिंद्र दास, मोहन महरा, गौतम महरा, मनीष रंजन, सुमन कुमार, गौरव कुमार, धर्मेंद्र कुमार और भवन महरा की सराहनीय भूमिका रही. हाइलार्ट्स : हेठकरहिया गांव में भक्ति और सत्संग की गूंज, दो दिवसीय संतमत कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola