पालोजोरी : आयकर टीम के आने की खबर मिलते ही दुकानों का गिरा शटर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 7:21 AM
पालोजोरी : जीएसटी आवेदकों व प्रतिष्ठान का सत्यापन करने रविवार को राज्य कर विभाग की टीम पालोजोरी पहुंची थी. टीम में सहायक कर अायुक्त रामप्रवेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. आयकर विभाग के अधिकारियों की आने की सूचना मिलते ही बाजार के अधिकतर दुकानदारों ने आयकर के डर से अपने प्रतिष्ठान का शटर आनन-फानन […]
पालोजोरी : जीएसटी आवेदकों व प्रतिष्ठान का सत्यापन करने रविवार को राज्य कर विभाग की टीम पालोजोरी पहुंची थी. टीम में सहायक कर अायुक्त रामप्रवेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. आयकर विभाग के अधिकारियों की आने की सूचना मिलते ही बाजार के अधिकतर दुकानदारों ने आयकर के डर से अपने प्रतिष्ठान का शटर आनन-फानन में बंद कर दिया.
सहायक कर आयुक्त ने बताया कि वे लोग जीएसटी के आवेदक व प्रतिष्ठान का स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए आये हैं. यहां के कुछ व्यवसायियों ने जीएसटी के लिए आवेदन किया है. जीएसटी के आवेदन के उपरांत आइजीएसटी के निर्देश पर उनके प्रतिष्ठानों का स्थल सत्यापन किया जाता है. व्यवसायियों को जीएसटी की प्रक्रिया के बारे में पता नहीं रहने के कारण लोग अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिये.
जिस कारण उनका स्थल वेरिफिकेशन नहीं हो पाया. अधिकारी बिना दुकानों का सत्यापन किये वापस लौट गये. हालांकि, अधिकारियों की ओर से कुछ दुकानों के आसपास के लोगों से प्रतिष्ठान के बारे मेें जानकारी प्राप्त की व दुकान की फोटोग्राफी भी की. अधिकारियों के अनुसार जीएसटी के आवेदकों को इस संबंध में नोटिस की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










