देवघर : एनसीसी कैडेट्स पर और सख्त हुआ प्रशासन, जेल से न हो बेल इसकी तैयारी

देवघर : गणतंत्र दिवस के समारोह में प्रशासन हाय-हाय का नारा लगाने वाले एनसीसी कैडेट्स के मामले में प्रशासन और सख्त हो गया है. उन्हें जेल से बेल न हो इसकी तैयारी की गयी है. उनलोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के दो दिन बाद नगर पुलिस ने धारा 353 लगाने के लिए कोर्ट में […]
देवघर : गणतंत्र दिवस के समारोह में प्रशासन हाय-हाय का नारा लगाने वाले एनसीसी कैडेट्स के मामले में प्रशासन और सख्त हो गया है. उन्हें जेल से बेल न हो इसकी तैयारी की गयी है. उनलोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के दो दिन बाद नगर पुलिस ने धारा 353 लगाने के लिए कोर्ट में प्रतिवेदन दिया है.
पुलिस-प्रशासन के इस रवैये से सभी एनसीसी कैडेट्स के माता-पिता समेत परिजन सहमे हुए हैं. सभी के बच्चे डर से घर छोड़ भाग गये हैं. बच्चों को खोजने की चिंता व उनलोगों का भविष्य बचाना दोनों ही उनलोगों के सामने दुविधा बन गयी है. सभी बच्चों के माता-पिता घटना के दिन से ही बच्चों की चिंता में खाना भी ठीक से नहीं खा पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




