ePaper

देवघर : साइबर ठगों ने तीन लोगों के एकाउंट से उड़ाये डेढ़ लाख

Updated at : 29 Jan 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर :   साइबर ठगों ने तीन लोगों के एकाउंट से उड़ाये डेढ़ लाख

देवघर : नगर थानांतर्गत बेलाबगान में रहनेवाले एक पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह सहित उसके मकान मालिक सूर्यकांत प्रसाद व उसकी पत्नी के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में राजेंद्र व सूर्यकांत ने अलग-अलग शिकायत साइबर थाने में दी है. जिक्र है कि पहला कॉल सूर्यकांत को अज्ञात मोबाइल […]

विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत बेलाबगान में रहनेवाले एक पुलिसकर्मी राजेंद्र सिंह सहित उसके मकान मालिक सूर्यकांत प्रसाद व उसकी पत्नी के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने करीब डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिये.

इस संबंध में राजेंद्र व सूर्यकांत ने अलग-अलग शिकायत साइबर थाने में दी है. जिक्र है कि पहला कॉल सूर्यकांत को अज्ञात मोबाइल धारक ने बैंक अधिकारी बनकर किया.

उससे बैंक एकाउंट का डिटेल्स लेने के बाद उसकी पत्नी व उसके घर में रहने वाले राजेंद्र के एकाउंट की जानकारी लेकर रुपये उड़ा लिये. सूर्यकांत व उसकी पत्नी के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 1,13,000 रुपये व राजेंद्र के एकाउंट से 50,000 रुपये उड़ा लिये. साइबर थाने की पुलिस इन मामलों की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola