धार्मिक अनुष्ठान से सहरजोरी का माहौल हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

चितरा: कुलदेवी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा; प्रखंड क्षेत्र के सहरजोरी गांव स्थित लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराने कुलदेवी मंदिर के जीर्णोद्धार कराया गया है. वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बड़ा पोखर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल पूजन से की गयी. साथ ही पुरोहित के द्वारा यजमान दिलीप सिंह को सपत्नीक विधिवत पूजन कराया, जिसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर ध्वज और गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत की. धार्मिक जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कुलदेवी मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत कलश स्थापित किया गया. इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया. इधर, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी धार्मिक ध्वजा के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ मंदिर तक पहुंचे. कलश यात्रा के बाद तीन दिनों तक चंडी पाठ का आयोजन किया जायेगा. चौथे दिन कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. मौके पर उमेश प्रसाद सिंह, दिलीप सिंह, द्रोण सिंह, अशोक सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, नवल सिंह, मुकेश राय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स : चितरा: कुलदेवी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola