Deoghar News : कारीगरों को बाजार से जोड़ने का मजबूत मंच बनेगी प्रदर्शनी: डीडीसी

Edited by Sanjeet Mandal
Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार के एमएसएमइ मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमइ-विकास कार्यालय, धनबाद की ओर से देवघर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला शिवलोक मैदान में शुरू हो गया है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : भारत सरकार के एमएसएमइ मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमइ-विकास कार्यालय, धनबाद की ओर से देवघर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला शिवलोक मैदान में शुरू हो गया है. मेले का शुभारंभ शनिवार को डीडीसी पीयूष सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र में डीडीसी ने कहा कि पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के विकास के लिए यह आयोजन सराहनीय पहल है. यह प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और राज्य में एमएसएमइ पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का अवसर देगा. उन्होंने कारीगरों से मेले के माध्यम से मार्केटिंग की जानकारी लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम के संयोजक सह सहायक निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों और स्थानीय कारीगरों को अपने पारंपरिक शिल्प व उत्पादों के प्रदर्शन के साथ उन्हें विपणन मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उद्यमिता को बढ़ावा मिले और बाजार से उनका सीधा जुड़ाव हो सके. कार्यक्रम में जिला समन्वयक नीरज कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र देवघर के इओडीबी मैनेजर पीयूष कुमार ने भी अपने विचार रखे. आइपीपीबी देवघर के शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने पीएम विश्वकर्मा लाभुकों को यूपीआइ क्यूआर कोड उपलब्ध कराया. इस दौरान प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर पंजीकरण, उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. मेले में देवघर व आसपास के जिलों के लगभग 60 शिल्पकार और कारीगर भाग ले रहे हैं. हाइलाइट्स पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला शुरू

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola