भूषण दुकान के गनमैन का हथियार छीनने का प्रयास, रंगदारी मांगने आया युवक पकड़ाया, पुलिस के हवाले
Updated at : 21 Jan 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत एसबी राय रोड स्थित मां गोल्ड हाउस में हथियार लहराते दो युवक रविवार शाम में रंगदारी मांगने के लिए पहुंचे. युवकों ने पहले वहां मौजूद गार्ड से उलझते हुए उसका हथियार छीनने का प्रयास किया. इसके बाद दोनों दुकान के अंदर घुसा और रंगदारी मांगते हुए काउंटर से 1100 रुपये निकाल […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थानांतर्गत एसबी राय रोड स्थित मां गोल्ड हाउस में हथियार लहराते दो युवक रविवार शाम में रंगदारी मांगने के लिए पहुंचे. युवकों ने पहले वहां मौजूद गार्ड से उलझते हुए उसका हथियार छीनने का प्रयास किया.
इसके बाद दोनों दुकान के अंदर घुसा और रंगदारी मांगते हुए काउंटर से 1100 रुपये निकाल लिया. इसी बीच दुकान के सुरक्षा गार्ड ने चालाकी से दुकान का शटर गिराकर आसपास के दुकानदारों को बुलाया.
घिरता देख एक युवक हथियार लहाराते हुए शटर उठाकर भाग निकला. इसके बाद गार्ड के बुलावे पर बगल के दुकानदार वहां पहुंचे और एक बदमाश को दबोचकर पिटाई शुरू कर दी. इस बीच दुकानदार मनोज कुमार ने फोन पर थाने को सूचना दे दी थी.
सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी एसके महतो, एएसआइ फैयाज खान पुलिस बलों के साथ वहां पहुंचे तो पकड़े गये बदमाश को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को पूछताछ में पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम अक्षय कुमार पांडेय उर्फ छोटू पांडेय पता खुशी दत्त द्वारी लेन बताया.
छोटू के पास से पुलिस ने दुकान के काउंटर से निकाले हुए 1100 रुपये बरामद किया. पुलिस को दुकानदार ने बताया कि लगातार कई दिनों से दोनों उसके दुकान पर आकर रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दे रहे थे. इसकी जानकारी उसने बगल के दुकानदारों को दे रखी थी. इस संबंध में मां गोल्ड हाउस के मालिक मनोज कुमार द्वारा लिखित शिकायत नगर थाने में दी जा रही है.
मनोज की शिकायत पर पुलिस छोटू व उसके फरार साथी पर एफआइआर दर्ज करेगी. थाना प्रभारी एसके महतो ने बताया कि छोटू के खिलाफ नगर थाने में पूर्व से दो एफआइआर दर्ज हैं. वर्ष 2012 में उस पर मारपीट जानलेवा हमला व वर्ष 2017 में उसके खिलाफ रंगदारी-आर्म्स एक्ट की एफआइआर दर्ज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




