देवीपुर : एसडीओ के लौटने के बाद ही हंगामा, पत्थर व लाठी लेकर पहुंची महिलाएं, बीडीओ ने कराया शांत

Updated at : 04 Jan 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
देवीपुर :  एसडीओ के लौटने के बाद ही हंगामा, पत्थर व लाठी लेकर पहुंची महिलाएं, बीडीओ ने कराया शांत

देवीपुर : एम्स चहारदीवारी निर्माण स्थल पर ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामपुर गांव जाने के लिये सुलतानपुर मौजा में सड़क बनायी जा रही थी. देवघर एसडीओ विशाल सागर व देवीपुर बीडीओ कौशल कुमार की मौजूदगी में रास्ता निकासी को लेकर सहमति भी बन गयी थी. सहमति बनने के बाद एसडीओ व […]

विज्ञापन
देवीपुर : एम्स चहारदीवारी निर्माण स्थल पर ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा रामपुर गांव जाने के लिये सुलतानपुर मौजा में सड़क बनायी जा रही थी. देवघर एसडीओ विशाल सागर व देवीपुर बीडीओ कौशल कुमार की मौजूदगी में रास्ता निकासी को लेकर सहमति भी बन गयी थी.
सहमति बनने के बाद एसडीओ व बीडीओ एम्स का निरीक्षण कर लौट गये. प्रशासन के जाने के बाद जैसे ही सड़क बनाने के लिये जेसीबी ने काम करना शुरू किया, वैसे ही सुलतानपुर मौजा की महिलाएं लाठी व पत्थर लेकर सड़क बनाने का विरोध करने लगी.
महिलाओं का कहना था कि रामपुर गांव जाने के लिये सड़क बनाने नहीं देंगे. महिलाओं के विरोध की सूचना पाकर देवीपुर बीडीओ कौशल कुमार, एएसआई विजय किशोर सिंह एम्स स्थल पहुंचे व महिलाओं को समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया. पुलिस की मौजूदगी में सड़क निर्माण शुरू हुआ. इससे पहले एम्स की चहारदीवारी निर्माण में आ रही बाधा व रैयतों की समस्या जानने के लिए एसडीओ विशाल सागर गुरूवार को देवीपुर एम्स स्थल पहुंचे. उन्होंने रामपुर व सुलतानपुर के रैयतों से वार्ता की. रैयतों ने एसडीओ से रामपुर गांव तक पहुंचने के लिये सड़क देने की मांग की.
ताकि, आमजनों को आवागमन में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े. सुलतानपुर मौजा के ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की ओर से धानी खेत, कृषि योग्य भूमि की भी घेराबंदी की जा रही है. दर्जनों रैयतों की लगभग 50 एकड़ कृषि योग्य भूमि है. जिस पर खेती करके परिवार वालों का भरण-पोषण करते हैं.
एसडीओ ने कहा कि जिस जमीन का अधिग्रहण सरकार द्वारा कर लिया गया है. उसमें छेड़छाड़ करना मुश्किल है. कहा कि एम्स की चहारदीवारी निर्माण में ग्रामीणों व रैयतों का भी सहयोग मिल रहा है. एसडीओ ने कहा रास्ता निकासी की समस्या प्रशासन के संज्ञान में है. रैयतों व ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा रास्ता दिया जायेगा.
मौके पर देवीपुर बीडीओ कौशल कुमार, अंचल सहायक अनूप कुमार, कर्मचारी, अमीन सहित रैयत सीताराम सिंह, शिवराम सिंह, रमेश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, बलराम सिंह, कामदेव गोस्वामी, बासुदेव गोस्वामी, तारणी सिंह, कामदेव सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola