देवघर : देवघर में अपराधियों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, दिनदहाड़े चार घंटे में चार-चार लाख ले उड़े बदमाश
Updated at : 20 Dec 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : पुलिसिंग व्यवस्था को धता बताकर देवघर में महज चार घंटे के दरम्यान 500 मीटर की परिधि में अपराधियों ने दो लोगों से चार-चार लाख उड़ा लिये. दोनों घटनाएं शहर के पॉश इलाके में हुई. घटना के बाद पीड़ित चिल्लाते रह गये, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आये. पहली घटना दिन के लगभग 12 […]
विज्ञापन
देवघर : पुलिसिंग व्यवस्था को धता बताकर देवघर में महज चार घंटे के दरम्यान 500 मीटर की परिधि में अपराधियों ने दो लोगों से चार-चार लाख उड़ा लिये. दोनों घटनाएं शहर के पॉश इलाके में हुई. घटना के बाद पीड़ित चिल्लाते रह गये, लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आये.
पहली घटना दिन के लगभग 12 बजे बजरंगी चौक के पास हुई. जब तक पुलिस कुछ समझ पाती. चार बजे तक दूसरी घटना सुभाष चौक के निकट हो गयी. पेज तीन भी देखें
500 मीटर के दायरे में हुई दोनों घटनाएं
दिन के 12 बजे बजरंगी चौक के पास पशु व्यवसायी से चार लाख छीन कर भागे
शाम चार बजे सुभाष चौक के पास बामनगामा निवासी की बाइक की डिक्की से चार लाख उड़ाये
पहली घटना : दो बाइक सवार बैग छीनकर भागे
बजरंगी चौक के पास अपराधियों ने मोहनपुर प्रखंड के बलथर निवासी पशु व्यवसायी रहीम से रुपयों से भरा बैग छिन लिया. रहीम एक्सिस बैंक से चार लाख रुपये निकासी कर गांव जाने के लिए आगे बढ़े ही थे कि बाइक सवार दो युवक बैग छीन कर बाजला चौक की ओर भाग गये.
रहीम शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन लूटेरे भाग निकले. रहीम ने बताया कि बाइक चलानेवाला युवक पतला था, जबकि रुपये छीननेवाला व्यक्ति मोटा था.
सड़क पर लोगों की भीड़ थी. पब्लिक साथ देती तो दोनों अपराधी पकड़े जाते. लोगों ने पकड़ने में सहयोग नहीं किया, इस कारण अपराधी भागने में सफल रहे. उन्होंने नगर थाना में घटना की शिकायत दी.
दूसरी घटना : फिल्मी अंदाज में डिक्की से निकाला पैसा
सुभाष चौक के नजदीक बामनगामा निवासी इंद्रदेव सिंह (पिता कामदेव सिंह) की बाइक की डिक्की से अपराधियों ने चार लाख रुपये निकाल लिये. वह एसबीआइ मेन ब्रांच साधना बैंक से पांच लाख रुपये निकाल कर बाजला चौक के निकट ट्रैक्टर सर्विसिंग कराने आया.
उन्होंने एक लाख रुपये अपने पास रखा व चार लाख रुपये गाड़ी की डिक्की में रखा था. गैरेज मिस्त्री ने ट्रैक्टर के लिए मोबिल व कुछ पार्ट्स लाने को कहा.
वह सामान लेने के लिए बाजला कॉलेज के नजदीक अपैक्स जांच घर के सामने स्थित सोनालिका शो-रूम गये. शो-रूम के बाहर अपनी बुलेट खड़ी कर शो-रूम के अंदर प्रवेश कर गये. इसी बीच दो युवक फिल्मी अंदाज में बाइक से आये. एक युवक घटनास्थल से कुछ पहले ही बाइक से नीचे उतर गया.
जबकि दूसरा युवक शो रूम में बैठे इंद्रदेव के सामने लाकर बाइक काे खड़ी कर दी, ताकि वे कुछ देख न सकें. इसी बीच बाइक से पहले नीचे उतरने वाले युवक ने बुलेट की डिक्की से रुपयों भरा बैग निकाल कर चल दिया.
उसके कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे से दूसरे साथी को बाइक पर बैठा कर सुभाष चौक की ओर निकल गया. इंद्रदेव बुलेट से आस-पास खोजबीन की. लेकिन दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला. अंत में नगर थाना में घटना की शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




