अंडर-19 में देवघर की सोनाली का चयन

Published at :06 Nov 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
अंडर-19 में देवघर की सोनाली का चयन

देवघर. धनबाद में आयोजित नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का तीन दिवसीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवघर की सोनाली दुबे ने अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनायी है. बालिका वर्ग से भाग लेने वाली सोनाली दुबे का चयन अंडर-19 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हो गया है. हालांकि अंतिम दिन सोनाली रांची की सनुफा […]

विज्ञापन
देवघर. धनबाद में आयोजित नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का तीन दिवसीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवघर की सोनाली दुबे ने अंडर-19 टीम में अपनी जगह बनायी है.
बालिका वर्ग से भाग लेने वाली सोनाली दुबे का चयन अंडर-19 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हो गया है. हालांकि अंतिम दिन सोनाली रांची की सनुफा रानी से हार गयी. अंडर-19 प्रतियोगिता लखनऊ में 16 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित की जायेगी. सोनाली के कोच अंकेश कुमार ने बताया कि पहली बार किसी बालिका का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है.
धनबाद में चयनित होने के बाद देवघर पहुंची सोनाली को बैडमिंटन संघ की अोर से सम्मानित किया. इस दौरान संघ के सचिव कनिष्का कश्यप, पंकज चौधरी, अमरेश, ज्योति, कुणाल, ज्ञान शाही आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी अोर से जिला खेल प्राधिकरण के महासचिव युधिष्ठिर राय, सचिव आशीष झा व जवाहर सिंह ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola