स्कूल गेट पर खुलेआम बिकती है शराब, स्कूल के सामने सजती है महफिल, पीसीआर पुलिस पहुंची, नष्ट की शराब
Updated at : 25 Sep 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : आरएल सर्राफ स्कूल गेट पर सड़क किनारे सुबह-सुबह अवैध शराब का कारोबार चलता है. इस अवैध धंधे में महिलाएं संलिप्त हैं. थैले के अंदर बोतल व गेलन में भरकर सोमवार को भी एक महिला अवैध देशी शराब लेकर पहुंची थी और वहां पीने वालों की भीड़ लगी रही. करीब तीन घंटे तक यह […]
विज्ञापन
देवघर : आरएल सर्राफ स्कूल गेट पर सड़क किनारे सुबह-सुबह अवैध शराब का कारोबार चलता है. इस अवैध धंधे में महिलाएं संलिप्त हैं. थैले के अंदर बोतल व गेलन में भरकर सोमवार को भी एक महिला अवैध देशी शराब लेकर पहुंची थी और वहां पीने वालों की भीड़ लगी रही. करीब तीन घंटे तक यह अवैध कारोबार चलता रहा. शराब पीकर वहां लोग आपस में हंगाम भी करते रहे.
इससे सर्राफ स्कूल परिसर में स्थित आकांक्षा कोचिंग पहुंचने वाली छात्राओं को कठिनाई भी हो रही थी. वहीं उक्त मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीर भी जल्दी वहां से गुजरने में ही भलाई समझ रहे थे. किसी राहगीर ने ही मामले की सूचना प्रभात खबर को दी. इसके बाद प्रभात खबर द्वारा इसकी जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी गयी.
बाद में नगर थाना प्रभारी के निर्देश पर वहां पीसीआर-3 की पुुलिस पहुंची और पियक्कड़ों को खदेड़कर भगाया. अवैध शराब को नष्ट कर दिया गया. वहीं अवैध कारोबार में संलिप्त महिला को चेतावनी देकर भगा दिया गया.
हालांकि इस अवैध कारोबार के बारे में उत्पाद विभाग बेखबर है. इस तरह से शहर में सुबह-सुबह मुख्य सड़क पर शिक्षण संस्थान के बगल में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को सूचना तक नहीं मिल पा रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पाद एसआइ कुंदन कौशल ने बताया कि एक-दो बार छापेमारी की गयी है. फिर से वहां लगातार नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




