बहन को उसके ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था युवक, बाइक डंपर की चपेट में आयी, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरा थाना क्षेत्र के चितरा-बस्ती पालोजोरी मुख्य मार्ग पर हरिरखा गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. कोयला लदा डंपर की चपेट में आने से हादसा हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा थाना क्षेत्र के चितरा-बस्ती पालोजोरी मुख्य मार्ग पर हरिरखा गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाइक से जा रहा युवक कोयला लदे डंपर की चपेट में आ गया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत बताया गया. मृतक की पहचान जमुआ पंचायत के जमुआ आदिवासी टोला निवासी चुन्ना मुर्मू के 40 वर्षीय पुत्र सुनील मुर्मू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुनील मुर्मू गुरुवार दोपहर अपनी बहन को जामताड़ा जिले के गुहियाजोरी स्थित उसके ससुराल छोड़ने गया था. बहन को पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान हरिरखा गांव के पास तीखे मोड़ पर चितरा कोलियरी से कोयला लेकर जामताड़ा रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा एक डंपर की चपेट में उसकी बाइक आ गयी, जिसमें सुनील मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों की सूचना पर चितरा थाना के एसआइ जगर दुबराज टीयू पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए सारठ सीएचसी भेजा. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola