चौड़ा किया जा रहा है फुट ओवरब्रिज

Updated at : 07 Jun 2014 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
चौड़ा किया जा रहा है फुट ओवरब्रिज

देवघर: बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड श्रवणी मेला की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है. भक्तों को सुलभ व जल्द से जल्द जलार्पण कराने के लिए बजरंगबली मंदिर के बगल से आये फुट ओवरब्रिज में सुधार का काम प्रारंभ हो गया है. इसे मेला प्रारंभ होने के 10 दिन पूर्व तैयार कर लिये जाने […]

विज्ञापन

देवघर: बाबा मंदिर प्रबंधन बोर्ड श्रवणी मेला की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है. भक्तों को सुलभ व जल्द से जल्द जलार्पण कराने के लिए बजरंगबली मंदिर के बगल से आये फुट ओवरब्रिज में सुधार का काम प्रारंभ हो गया है.

इसे मेला प्रारंभ होने के 10 दिन पूर्व तैयार कर लिये जाने की संभावना है. ब्रिज को महाकाल भैरव मंदिर से तुलसीचौरा की ओर से मोड़ कर यू आकार बनाया जा रहा है.

साथ ही ब्रिज को पूर्व की अपेक्षा इस बार अधिक चौड़ा व ढाल बनाया जा रहा है. इससे भक्तों की कतार डबल होने के साथ-साथ गर्भ गृह तक जाने में परेशानी नहीं होगी. साथ ही भक्तों को जलार्पण कराने का गति में तेजी आयेगी. इसके लिए तुलसी चौरा के बगल में बड़े-बड़े लोहे के पीलर को गाढ़ने का काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola