वाहन पलटने से मालिक की मौत, खलासी घायल

चितरा: चितरा जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थि प्लांट के पास गुरुवार की रात मिनी ट्रक पलटने से वाहन मालिक सह चालक पिंटू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि सहचालक पिंटू साह का हाथ टूट गया. बताया जाता है कि आसनसोल से फल लेकर पिंटू ट्रक संख्या (जेएच 10 एसी 8373) से लौट रहा […]
चितरा: चितरा जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थि प्लांट के पास गुरुवार की रात मिनी ट्रक पलटने से वाहन मालिक सह चालक पिंटू साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि सहचालक पिंटू साह का हाथ टूट गया.
बताया जाता है कि आसनसोल से फल लेकर पिंटू ट्रक संख्या (जेएच 10 एसी 8373) से लौट रहा था व वाहन पलट गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए देवघर भेज दिया है. सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत चौधरी ने संवेदक पर सड़क निर्माण के दौरान संकेत चिह्न् नहीं लगाये जाने को दुर्घटना का कारण बताया. उन्होंने कहा कि सड़क घुमावदार है. संवेदक पर कार्रवाई की मांग उन्होंने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




