मंदिर से फोटो प्रिंटर मशीन हटाने का आदेश जारी

Updated at : 06 Jun 2014 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिर से फोटो प्रिंटर मशीन हटाने का आदेश जारी

देवघर: आखिरकार मंदिर फोटोग्राफर को जिसका डर था वह गुरुवार को हो ही गया. जिला प्रशासन सह मंदिर प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर परिसर से फोटो प्रिंटर मशीन हटाने का निर्देश आ गया. इससे संबंधित कागज मंदिर के सभी गेट पर लगा दिया गया है. इसे पढ़ते ही मंदिर के फोटोग्राफरों में मंदिर प्रबंधन […]

विज्ञापन

देवघर: आखिरकार मंदिर फोटोग्राफर को जिसका डर था वह गुरुवार को हो ही गया. जिला प्रशासन सह मंदिर प्रबंधन बोर्ड की ओर से मंदिर परिसर से फोटो प्रिंटर मशीन हटाने का निर्देश आ गया. इससे संबंधित कागज मंदिर के सभी गेट पर लगा दिया गया है. इसे पढ़ते ही मंदिर के फोटोग्राफरों में मंदिर प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया.

सब एक -एक कर एकत्रित होने लगे. सभी लोग आंदोलित हो गये. सर्वप्रथम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुणानंद झा को मंदिर सिंह दरवाजा के पास घेराव कर अपना विरोध जताया.

उसके बाद नगर विकास मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान से मिले. सभी से डीसी व एसपी से बात कर आदेश वापस लेने का आग्रह किया. फोटोग्राफरों का कहना था कि जिला प्रशासन व प्रबंधन बोर्ड छल का सहारा ले रही है. नेहरू पार्क में आयोजित बैठक क्राइम कंट्रोल के लिए था. इसमें धर्मरक्षिणी सभा के साथ मशीन हटाने पर कोई सहमति नहीं बनी थी. बावजूद मंदिर गेट में लगे पोस्टर में धर्मरक्षिणी का नाम लिया जा रहा है. यह सरासर गलत है. उन्हें मंदिर के किनारे कहीं जगह दी जाय. वे लोग रसीद कटाते हैं. उनके परिवार का भरन-पोषण फोटो से होता है. उनका कारोबार प्रभावित हो जायेगा.

क्या कहते हैं अध्यक्ष : पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष प्रो डा सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा सर्वोपरि है. इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे. लेकिन स्थानीय युवकों का फोटोग्राफी रोजगार का साधन है. इसके लिए मंदिर प्रबंधन बोर्ड को बीच का रास्ता निकालना चाहिए.

क्या कहते हैं महामंत्री : पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने कहा कि मंदिर प्रबंधन बोर्ड को मंदिर की सुरक्षा को प्रधानता देते हुए फोटो ग्राफरों की समस्या का निदान करना चाहिए. उनकी रोजी-रोटी जुड़ा हुआ है.

क्या कहते हैं मंदिर प्रबंधक : मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने कहा कि मंदिर सुरक्षा को देखते हुए फोटो प्रिंटर मशीन हटाने का निर्देश दिया गया है. फोटोग्राफर मंदिर परिसर में फोटो ले सकते हैं. इसके लिए रोका नहीं गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola