देवघर में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 साइबर ठग गिरफ्तार, 16 मोबाइल और सिम जब्त

Updated at : 09 Apr 2026 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
Deoghar Cyber Crime

देवघर पुलिस की गिरफ्त में 11 साइबर ठग. फोटो: प्रभात खबर

Deoghar Cyber Crime: देवघर में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने 16 मोबाइल और सिम जब्त किए हैं. गिरोह के कई सदस्य पहले भी जेल जा चुके हैं और जांच जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

देवघर से अजय यादव की रिपोर्ट

Deoghar Cyber Crime: झारखंड के देवघर में जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी पालाजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. इसके बाद छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया गया. तलाशी के दौरान उनसभी के पास से 16 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किये गये हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने उनसभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

फर्जी मोबाइल नंबर से झांसे में लेते थे ठग

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर ग्राहक सेवा के नाम से अपलोड कर लोगों को झांसे में लेते थे. इसके अलावा ये लोग फोन-पे व पेटीएम ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देते थे व गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे भुना लेते थे. साथ ही एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर खाताधारकों को ठगने का काम करते थे. आरोपी पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड व ऋण दिलाने के नाम पर भी फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते थे. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश व पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गयी.

पकड़े गये ठगों में ये हैं शामिल

गिरफ्तार ठगों में करौं थाना के धनियांडीह गांव निवासी गुलाब रब्बानी, मोहनपुर थाना के घुठियाबड़ा असहना गांव निवासी बजरंगी मंडल व मनीष कुमार मंडल, मधुपुर थाना के पसिया गांव निवासी ब्रह्मदेव दास, पालोजोरी थाना के पथरघटिया गांव निवासी अरवाज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मनवर अंसारी, असलम अंसारी, बिनोद मिर्धा, सारठ थाना के बोचबांध गांव निवासी उपेंद्र मेहरा तथा मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव निवासी विक्रम रजक के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, थाने में केस दर्ज

तीन पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़े गये ठगों में शामिल ब्रह्मदेव दास, उपेन्द्र मेहरा और मनवर अंसारी पहले भी जेल जा चुके हैं. ये तीनों आदतन अपराधी हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक ललित खलखो, अजय कुमार और पालाजोरी थाना की पुलिस शामिल थी. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: दो लाख के लिए कलियुगी बेटे ने बाप को कुदाल से हमलाकर मार डाला, हो गया गिरफ्तार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola