चुनाव में गंठबंधन से हुई कांग्रेस की दुर्गति : तिलकधारी

देवघर: लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण गठबंधन रहा. झारखंड में कांग्रेस का गठबंधन ठीक समय पर नहीं हुआ. इस कारण चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हुई. उक्त बातें कोडरमा से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तिलकधारी सिंह ने देवघर में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन के समय […]
देवघर: लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण गठबंधन रहा. झारखंड में कांग्रेस का गठबंधन ठीक समय पर नहीं हुआ. इस कारण चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हुई. उक्त बातें कोडरमा से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी तिलकधारी सिंह ने देवघर में पत्रकारों से कही.
उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन के समय ही अपना-अपना उम्मीदवार तय कर लेना था. लेकिन कोडरमा, गिरिडीह व चतरा में उम्मीदवार अंतिम समय पर तय किया गया. श्री सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव में झारखंड के सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ने के पक्ष में कांग्रेस है.
विधान सभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन नहीं करना चाहती है. पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक में इसका अंतिम निर्णय लिया जायेगा. श्री सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव में पूरे देश में लोगों के दिमाग में बैठ चुका था कि नरेंद्र मोदी ही महंगाई व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला सकते हैं. इसलिए जनता ने मोदी के नाम पर वोट दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की उम्मीद को कायम रखें. मौके पर कांग्रेस के गिरिडीह जिलाध्यक्ष एनपी सिंह, धनंजय सिंह व अशोक राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




