देवघर : प्रभारियों के भरोसे जिला विकास के काम प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 9:32 AM
विज्ञापन
मैनपावर के अभाव में विकास को नहीं मिल रही गति जिले में 10 प्रखंड, सात में अंचलाधिकारी नहीं डीसी भेज चुके हैं कार्मिक विभाग को पत्र देवघर : सूबे में स्थायी सरकार तथा जिले में विकास योजनाओं को निश्चित समय पर पूरा करने का दावा भी किया जाता है. लेकिन, निश्चित समय पर विकास कार्यों […]
विज्ञापन
मैनपावर के अभाव में विकास को नहीं मिल रही गति
जिले में 10 प्रखंड, सात में अंचलाधिकारी नहीं
डीसी भेज चुके हैं कार्मिक विभाग को पत्र
देवघर : सूबे में स्थायी सरकार तथा जिले में विकास योजनाओं को निश्चित समय पर पूरा करने का दावा भी किया जाता है. लेकिन, निश्चित समय पर विकास कार्यों को पूरा करने के लिए विभाग में पदाधिकारियों की घोर किल्लत है.
स्वीकृत पदों पर पदाधिकारियों का पदस्थापन नहीं है. जिला प्रशासन द्वारा कार्मिक विभाग को पत्र के माध्यम से अपनी कमियों को गिना दिया गया है. बावजूद अबतक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. विभाग के अनुसार देवघर में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन का पद महीनों से खाली पड़ा है.
यही नहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी व जिला सांख्यिकी पदाधिकारी का पद खाली पड़ा है. देवघर में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, विशेष भू अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी का भी पद खाली पड़ा है.
मधुपुर में मजिस्ट्रेट सहित उप कोषागार पदाधिकारी नहीं
देवघर अनुमंडल में ही पदाधिकारियों का पद खाली नहीं पड़ा है.बल्कि मधुपुर अनुमंडल में कई पदाधिकारियों का पद खाली पड़ा हुआ है. मधुपुर में भूमि सुधार उप समाहर्ता नहीं है. उप कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी मधुपुर नगर पर्षद सहित कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर-मधुपुर में सात पद रिक्त पड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










