इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर कैदी उपवास पर

Updated at : 30 Aug 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर कैदी उपवास पर

देवघर : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत कैदी इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर 27 अगस्त की शाम से आमरण अनशन पर बैठे हैं. सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती जसीडीह थाना क्षेत्र के गरहीटांड गांव निवासी बैकुंठ पांडेय बीते पांच माह से देवघर मंडल कारा में है. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने […]

विज्ञापन

देवघर : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत कैदी इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर 27 अगस्त की शाम से आमरण अनशन पर बैठे हैं. सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती जसीडीह थाना क्षेत्र के गरहीटांड गांव निवासी बैकुंठ पांडेय बीते पांच माह से देवघर मंडल कारा में है. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद 18 अगस्त को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वे काफी बीमार हैं सदर अस्पताल में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है.

जिससे परेशानी बढ़ रही है. उन्होंने डीसी से आवेदन देकर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, कोई भी इच्छा मृत्यु मांग सकता है, इसलिए उन्हें भी मंजूरी दी जाये. उन्होंने डीसी से इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया बताने की मांग की है. उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. इस मामले की जांच सीआइडी से कराने की मांग भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. कहा कि पहले से उनकी तबीयत खराब है और कई जगह इलाज कराया. इसलिए उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाये. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर बुधवार की रात बैकुंठ पांडेय से मिलकर समझाने की कोशिश की. समाचार मिलने पर अनशन तोड़ने को लेकर किसी प्रकार की बात नहीं हो सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola