डॉ रमण कुमार के घर दिनदहाड़े आपराधिक वारदात का प्रयास

Updated at : 03 Aug 2018 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ रमण कुमार के घर दिनदहाड़े आपराधिक वारदात का प्रयास

देवघर : शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रमण कुमार के कास्टर टाउन स्थित आवास में दिनदहाड़े आपराधिक वारदात का प्रयास किया गया. इस संबंध में डॉ रमण ने लिखित शिकायत नगर थाने में दे दी है. उक्त शिकायत पर नगर थाना प्रभारी उनके आवास पर पहुंचे और जांच-पड़ताल किया. डॉक्टर रमण के अनुसार पूरा घटनाक्रम उनके […]

विज्ञापन
देवघर : शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रमण कुमार के कास्टर टाउन स्थित आवास में दिनदहाड़े आपराधिक वारदात का प्रयास किया गया. इस संबंध में डॉ रमण ने लिखित शिकायत नगर थाने में दे दी है. उक्त शिकायत पर नगर थाना प्रभारी उनके आवास पर पहुंचे और जांच-पड़ताल किया. डॉक्टर रमण के अनुसार पूरा घटनाक्रम उनके आवास पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. डॉक्टर द्वारा दी गयी शिकायत में जिक्र है कि दिन के करीब 11 बजे उनके घर पर दो संदिग्ध लोग पहुंचे. पहले वे लोग उनकी क्लिनिक में गये थे. मुलाकात नहीं होने पर घर की तरफ आ गये. वहां उनकी नौकरानी से उनलोगों ने बकझक भी कर ली. हो-हल्ला होने पर दोनों संदिग्ध भाग खड़े हुए. नौकरानी द्वारा मामले की सूचना देने पर सीसीटीवी देखा गया तो पता चला कि दो लोग फुटेज में स्पष्ट दिख रहे हैं.
उनलोगों की क्या मंशा थी और क्यों डॉ रमण के यहां पहुंचे थे, स्पष्ट नहीं हो सका है. डॉ रमण उनलोगों को नहीं पहचान रहे हैं. उन्होंने थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है. पूछे जाने पर डॉ रमण ने प्रभात खबर को बताया कि उनके घर में संभवत: आपराधिक वारदात का प्रयास हुआ है. थाने में शिकायत देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस डॉ रमण के घर पर जांच के लिये पहुंची. फुटेज में दो लोग दिख रहे हैं. वे लोग कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस को मामले में कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola