देवघर : बाबा मंदिर में सिंथेटिक कपड़े व गुलाल चढ़ाने पर रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2018 8:58 AM
देवघर : बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर पर गठबंधन चढ़ाने में अब सिंथेटिक कपड़े का उपयोग नहीं होगा और न ही बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों में केमिकल युक्त गुलाल चढ़ाया जायेगा. इस पर सख्ती से रोक लगा दी गयी है. इसके लिए बाबा मंदिर प्रभारी ने आदेश निकालने का निर्देश जारी कर दिया है. […]
देवघर : बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर पर गठबंधन चढ़ाने में अब सिंथेटिक कपड़े का उपयोग नहीं होगा और न ही बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों में केमिकल युक्त गुलाल चढ़ाया जायेगा. इस पर सख्ती से रोक लगा दी गयी है. इसके लिए बाबा मंदिर प्रभारी ने आदेश निकालने का निर्देश जारी कर दिया है.
मंदिर प्रभारी ने बताया कि गठबंधन के लिए सिंथेटिक कपड़े तथा गर्भगृह में गुलाल चढ़ाने से बाबा मंदिर व शिवलिंग को नुकसान पहुंच रहा है.
अगर गठबंधन के लिए सिंथेटिक कपड़े का उपयोग होता है, तो गठबंधन चढ़ाने वाले भंडारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. वहीं गुलाल चढ़ाने पर मंदिर में ड्यूटी पर बैठे संबंधित दारोगा पर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है. मंदिर प्रभारी ने सहायक प्रभारी सत्येंद्र चौधरी व सुनीत तिवारी को निर्णय लागू कराने की जिम्मेवारी दी गयी है.
इससे पहले प्रशासन के साथ पुरोहित समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया था. लोगों ने बैठक में इन चीजों से मंदिर व शिवलिंग को नुकसान होने की बात कही थी. पूरी बात सुनने के बाद डीसी राहुल सिन्हा ने इस पर सहमति जतायी थी. इस मामले को सबसे पहले सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










