दिल्ली के वकील से 72 हजार की साइबर ठगी

Updated at : 12 Jul 2018 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के वकील से 72 हजार की साइबर ठगी

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले कुछ महीनों में कई राज्यों की पुलिस साइबर ठगों की तलाश में पहुंच चुकी है. दो दिन पहले यूपी व एमपी पुलिस छापेमारी कर यहां से खाली हाथ वापस लौट गयी. दिल्ली के एक वकील से 72 हजार […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले कुछ महीनों में कई राज्यों की पुलिस साइबर ठगों की तलाश में पहुंच चुकी है. दो दिन पहले यूपी व एमपी पुलिस छापेमारी कर यहां से खाली हाथ वापस लौट गयी. दिल्ली के एक वकील से 72 हजार की साइबर ठगी के मामले में बुधवार को ईस्ट दिल्ली के शंकरपुर थाना के एएसआइ विनोद कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंगिया पहाड़ी गांव निवासी भैरो राय की तलाश में पहुंचे, लेकिन आरोपित घर में नहीं मिला. परिजनों ने बताया कि दो दिन के बाद घर आयेगा. पुलिस खाली हाथ वापस मोहनपुर थाना चले आये.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शंकरपुर थाना में वकील विजय कुमार ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि बैंक अधिकारी बनकर 72 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गयी है. जो कांड संख्या 465/17 धारा 420 है. जांच पड़ताल में पाया गया कि मोहनपुर के युवक ने साइबर ठगी की है. जिसमें बैंक एकाउंट का इस्तेमाल हुआ है.भंगिया पहाड़ी गांव के भैरो राय का है. भैरो राय से पूछताछ करने पर साइबर ठगों की जानकारी मिल सकती है. पुलिस अभी मोहनपुर में ही कैंप करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola