मैट्रिक के छात्र 10 जुलाई से स्क्रूटनी का करें आवेदन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Jul 2018 4:04 AM
विज्ञापन

देवघर : जैक की ओर से घोषित मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में मिले अंक से असंतुष्ट विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. जैक ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि 10 से 16 जुलाई तक निर्धारित की है. छात्रों को प्राचार्य के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण के साथ आवेदन करना होगा. विद्यार्थियों के पास […]
विज्ञापन
देवघर : जैक की ओर से घोषित मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में मिले अंक से असंतुष्ट विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. जैक ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि 10 से 16 जुलाई तक निर्धारित की है. छात्रों को प्राचार्य के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण के साथ आवेदन करना होगा. विद्यार्थियों के पास स्क्रूटनी के लिए मजबूत व समुचित ठोस आधार होना आवश्यक है.
विद्यार्थी आवेदन पत्र की छाया प्रति के साथ जैक रांची, दुमका या पलामू जिले के डाल्टनगंज में अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. प्रत्येक सैद्धांतिक विषय के लिए विद्यार्थियों को 150 रुपये का ड्राफ्ट जैक के नाम से देना होगा. कोई भी विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों का पुनरीक्षण करा सकेंगे. तीन से अधिक विषयों की स्क्रूटनी नहीं करायी जा सकती है.
स्क्रूटनी के तहत मूल्यांकन हुए प्रश्नों का पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. अंदर के पन्नों पर दिये गये अंक यदि मुख्य पन्ने पर अंकित नहीं हैं, तो उसे मुख्य पन्ने पर अंकित करते हुए जोड़ में सुधार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










