फसल बीमा करने से इन्कार
Updated at : 07 Jul 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

सहकारिता कार्यालय में पीएम फसल बीमा शुरू करने लेकर बुलायी गयी थी बैठक पिछले दो वर्षों के पीएम फसल बीमा का अबतक भुगतान नहीं देवघर : शुक्रवार को जिला सहकारिता कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू करने को लेकर बुलायी गयी बैठक का पैक्स अध्यक्षों ने बहिष्कार कर दिया. पैक्स अध्यक्षों ने पिछले दो […]
विज्ञापन
सहकारिता कार्यालय में पीएम फसल बीमा शुरू करने लेकर बुलायी गयी थी बैठक
पिछले दो वर्षों के पीएम फसल बीमा का अबतक भुगतान नहीं
देवघर : शुक्रवार को जिला सहकारिता कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू करने को लेकर बुलायी गयी बैठक का पैक्स अध्यक्षों ने बहिष्कार कर दिया. पैक्स अध्यक्षों ने पिछले दो वर्षों के दौरान किसानों द्वारा कराये गये पीएम फसल बीमा का भुगतान नहीं किये जाने पर विरोध करते हुए इस वर्ष बीमा का कार्य करने से इन्कार कर दिया. जिला सहकारिता पदाधिकारी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में बैठक जैसे ही शुरू हुई, तो पैक्स अध्यक्षों ने बीमा का कार्य करने से सीधे इन्कार कर दिया. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि किसान हर वर्ष प्रीमियम राशि जमा कर फसलों का बीमा कराते हैं.
नुकसान होने के बाद बीमा कंपनियों द्वारा क्षति-पूर्ति का आकलन भी होता है, लेकिन भुगतान बिल्कुल नहीं होता है. सरकार के इस रवैये से किसान नया बीमा कराना नहीं चाहते हैं. पुराने बीमा की बकाया राशि भुगतान करने का दबाव पैक्स अध्यक्षों को झेलना पड़ता है. सरकार हर वर्ष बीमा कंपनी भी बदल देती है. बीमा कंपनियां प्रीमियम राशि लेकर किनारा हो जाती है. इससे किसानों की नाराजगी पैक्स अध्यक्षों को झेलनी पड़ती है.
डीसीओ की पहल पर 15 पैक्स अध्यक्ष ने ली रसीद : बैठक के दौरान डीसीओ निरंजन कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष के फसल बीमा की क्षति-पूर्ति का भुगतान के लिए विभाग को पत्र लिखा जायेगा. फसलों की सुरक्षा के लिए फसल बीमा आवश्यक है. किसानों को बीमा करने के लिए पैक्स अध्यक्ष प्रेरित करें. विभाग भुगतान की दिशा में बीमा कंपनी को रिमाइंडर भेजेगी. डीसीओ की पहल पर बैठक में आये करीब 100 पैक्स अध्यक्षों में 15 पैक्स अध्यक्षों ने ही रसीद प्राप्त किया. फसल बीमा 31 जुलाई तक होगा. बैठक में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजेश कुमार समेत कई बीसीओ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




