पत्थलगड़ी की आड़ में अगर गलत हो रहा है, तो सरकार को सोचना चाहिए

Updated at : 30 Jun 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थलगड़ी की आड़ में अगर गलत हो रहा है, तो सरकार को सोचना चाहिए

कमियां निकालना एवं मुद्दा उठाना विपक्ष का काम है देवघर : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने देवघर में कहा कि पत्थलगड़ी तो परंपरा का हिस्सा है. यदि सरकार यह मानती है कि पत्थलगड़ी की आड़ में गलत हो रहा है, तो इसे रोकने के लिए जो कारगर उपाय क्या हो सकते हैं इस […]

विज्ञापन

कमियां निकालना एवं मुद्दा उठाना विपक्ष का काम है

देवघर : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने देवघर में कहा कि पत्थलगड़ी तो परंपरा का हिस्सा है. यदि सरकार यह मानती है कि पत्थलगड़ी की आड़ में गलत हो रहा है, तो इसे रोकने के लिए जो कारगर उपाय क्या हो सकते हैं इस पर सरकार को सोचना चाहिए. सर्किट हाउस तथा श्रम मंत्री राज पलिवार के आवास पर पत्रकारों से कहा कि पत्थलगड़ी एक साक्षी (विटनेस) सिस्टम है. किसी की मृत्यु हो जाये, तो पत्थलगड़ी होती है क्योंकि वह आदमी यहां पर मरा. उसके मरने का निशां है. अभी जिन बातों का उल्लेख अखबारों के माध्यम से हो रहा है, उसमें कहीं न कहीं भ्रम है. उस भ्रम को लेकर सरकार चीजों को देखें. यदि कोई क्राइम अथवा अन्य कोई गतिविधि होती है, तो उस नजरिये से देखे.
विपक्ष का काम है मुद्दा उठाना : पूर्व सीएम ने कहा कि कमियां निकालना एवं मुद्दा उठाना विपक्ष का काम है. राज्य हित में जो बेहतर है, उसके लिए मिल कर समाधान ढूंढ़ना चाहिए.
जिम्मेदारी बढ़ने पर दायित्व के साथ काम करना चाहिए : जब जिम्मेदारी बढ़ती है तो पूरे दायित्व के साथ काम करना चाहिए. अधिकार का उपयोग कैसे करें, यह सरकार पर निर्भर करता है. जहां तक संगठन की दृष्टि से बात करने की है, तो संगठन की जब बात होगी तब उस विषय पर खुलकर बात करेंगे. लाेकसभा चुनाव पर विशेष फोकस: वर्ष 2019 में पुन: भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. देश की जनता चाहती भी है. देश ने जिस हिसाब से दिशा तय की है,
उससे आत्मविश्वास बढ़ा है. लोकसभा चुनाव पर मेरा विशेष फोकस है. राज्य के मामले में देखने के लिए काफी लोग हैं. उप चुनाव में हार के सवाल पर कहा कि हार- जीत लगी रहती है. इससे पहले देवघर पहुंचने पर जसीडीह स्टेशन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का श्रम मंत्री राज पलिवार ने भी स्वागत किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक किशोर सिंह, जसीडीह नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सत्येंद्र राय, चंद्रशेखर खवाड़े, सोनाधारी झा, विजया सिंह, बबलू सिंह, चन्दन मिश्रा, रासबिहारी तिवारी, मनोज भार्गव, गुंजन कुमार, पवन पांडे, विवेक दुबे, सूरज झा, रमेश साह, कुसुम सिंह, मनोज चौधरी, ललन सिंह, माघव शर्मा, छोटू सिंह थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola