प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन कल से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के लिए देवघर-दुमका रोड, झौंसागढ़ी स्थित गोशाला के समीप प्रभात खबर कार्यालय में दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं संपर्क देवघर : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी सीबीएसइ 10वीं, 12वीं, आइसीएसइ 10वीं, 12वीं तथा झारखंड बोर्ड […]
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के लिए देवघर-दुमका रोड, झौंसागढ़ी स्थित गोशाला के समीप प्रभात खबर कार्यालय में दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं संपर्क
देवघर : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष भी सीबीएसइ 10वीं, 12वीं, आइसीएसइ 10वीं, 12वीं तथा झारखंड बोर्ड मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य व विज्ञान) के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. सोमवार से देवघर में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. सफल होने वाले छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए देवघर-दुमका रोड, झौसागढ़ी स्थित गोशाला के समीप प्रभात खबर कार्यालय में दिन के 11 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं.
निम्न क्राइटेरिया के आधार पर विद्यार्थियों को किया जायेगा सम्मानित : जैक 10वीं में 75 प्रतिशत या इससे ऊपर व इंटर में 75 प्रतिशत या इससे ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. वहीं सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड 10वीं व 12वीं में 90 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राअों को सम्मानित किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी अपने साथ रिजल्ट का प्रमाण (फोटो कॉपी) अवश्य लेकर कार्यालय आयें. वहीं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रभात खबर पढ़ते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




