छह लाख का सामान लदा पिकअप वैन चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jun 2018 8:24 AM
विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत कृष्णापुरी दुर्गा मंडप के समीप से शनिवार रात को चोरों ने एक बोलेरो पिकअप (जेएच 01 सीजी 6794) वाहन की चोरी कर ली. वाहन में छह लाख के सामान लदे थे. इस संबंध में कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी रविंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहने वाले रांची के सुखदेव नगर थाना […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थानांतर्गत कृष्णापुरी दुर्गा मंडप के समीप से शनिवार रात को चोरों ने एक बोलेरो पिकअप (जेएच 01 सीजी 6794) वाहन की चोरी कर ली. वाहन में छह लाख के सामान लदे थे. इस संबंध में कृष्णापुरी मुहल्ला निवासी रविंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहने वाले रांची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत रातू रोड इंद्रपुरी निवासी विक्की सिंह उर्फ नवनीत सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है.
जिक्र है कि शनिवार शाम में करीब छह बजे उक्त पिकअप वैन अपने आवास के सामने खड़ा किया था. सुबह चार बजे उठा तो आवास के सामने से गाड़ी गायब मिली. खोजबीन में कुछ पता नहीं चल सका. यह बोलेरो पिकअप वाहन उसके मालिक रांची के रातू रोड इंद्रपुरी निवासी मनीष कुमार की है. गाड़ी में तीन सोलर प्लेट, एक रॉल तार, तीन मोटर पंप, तीन कंट्रोलर, तीन रोल पाइप, दो हेंबर मशीन, तीन वाटर चेंबर, तीन सेट स्ट्रेक्चर व एक सेट टूल्स लोड था. उक्त सामान सहित चोरों ने गाड़ी की चोरी कर ली है. गाड़ी पर लदे सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये बतायी गयी है. शिकायत मिलते ही नगर थाने के ओडी पुलिस पदाधिकारी मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल गये. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










