छोटी मछली को जेल भेज पीठ थपथपा रही दुमका पुलिस

Updated at :25 Jun 2018 6:20 AM
विज्ञापन
छोटी मछली को जेल भेज पीठ थपथपा रही दुमका पुलिस

देवघर : दुमका में इन दिनों अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे ट्रकों की पासिंग का मामला चर्चा में है. चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक डीटीओ रैंक के अधिकारी के आवेदन पर भी पुलिस महकमा सुस्त है, जबकि डीटीओ ने पासिंग के इस धंधे के रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. दुमका डीटीओ […]

विज्ञापन

देवघर : दुमका में इन दिनों अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे ट्रकों की पासिंग का मामला चर्चा में है. चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक डीटीओ रैंक के अधिकारी के आवेदन पर भी पुलिस महकमा सुस्त है, जबकि डीटीओ ने पासिंग के इस धंधे के रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. दुमका डीटीओ विद्याभूषण कुमार ने 93 ट्रकों को पकड़ा, लेकिन धंधेबाजों ने कुछ ही घंटे में सभी ट्रकों को भगा दिया. डीटीओ के खुलासे के बाद भी पासिंग के धंधे में लिप्त धंधेबाज, सफेदपोश नेता और पुलिस के गंठजोड़ के कारण

छोटी मछली को जेल भेज…
अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. यहां कार्रवाई नहीं होती देख, डीटीओ ने राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारियों को भी यह पत्र भेजा है. अब पुलिस मामले में क्यों सुस्त है, यह किसी को पच नहीं रहा है. एसपी के निर्देश बाद भी निचले स्तर के अधिकारियों ने जांच की पेच में मामले को फंसा रखा है.
13 में एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल : डीटीओ के आवेदन पर एसपी ने अपने मातहत को एफआइआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. सुसंगत धाराओं के तहत मामला भी दुमका मुफस्सिल थाना में दर्ज हुआ. 11 नामजद सहित 13 लोगों को आरोपित बनाया गया. इन लोगों पर भादवि की धारा 143, 149, 414, 341, 342, 419, 420, 225, 353, 384, 385, 504, 506 लगाया गया है, लेकिन पुलिस एफआइआर के 19 दिन में मात्र एक ढाबा संचालक को जेल भेज कर पीठ थपथपा रही है.
खुलेआम घूम रहे 11 आरोपित
इस मामले में जिन्हें नामजद आरोपित बनाया गया है, उसमें मनोज कुमार महतो (यादव)-यादव लाइन होटल का मालिक, राम प्रवेश पांडेय, बिजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, पासर गौतम का भाई उत्तम कुमार, पासर टिंकू का भाई, उदय कुमार, विजय तिवारी तथाकथित पत्रकार, टिंकू (ज्ञान प्रकाश झा), गौतम व दो ट्रकों के मालिक जिनका ट्रक नंबर अंकित है, शामिल हैं. इनमें से सिर्फ होटल संचालक की गिरफ्तारी हुई है, शेष सभी खुलेआम घूम रहे हैं, मिली जानकारी के अनुसार कुछ तो दुमका छोड़ चुके हैं.
प्रशासन को ये धंधेबाज दे रहे चुनौती
डीटीओ ने अपने पत्र में लिखा है कि ये लोग चोरी करते हैं, अवैध तस्करी में भी लिप्त हैं, दबंग हैं और पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर एक प्रश्नचिह्न बनाये हुए हैं. प्रशासन को चुनौती भी दे रहे हैं. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि प्रशासनिक शुचिता बनी रहे. इसके पूर्व भी ये धंधेबाज शिकारीपाड़ा में जब्त किये गये 49 में से करीब 31 ट्रकों को भगा ले गये थे. इस मामले में भी अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है.
अवैध पत्थर ले जा रहे ट्रकों की पासिंग का मामला
डीटीओ के आवेदन पर 13 लोगों पर हुआ था एफआइआर
जब्त किये गये 93 ट्रकों को भगा ले गये थे आरोपित
डीटीओ को मिली थी जान मारने की धमकी
डीटीओ ने डीसी, एसपी सहित कई वरीय अधिकारियों को लिखा पत्र
एसपी ने भी पत्र पर तत्काल कार्रवाई का दिया था आदेश
डीटीओ को दी धमकी : जो पत्र डीटीओ ने एसपी सहित तमाम वरीय पदाधिकारियों को भेजा है, उस रिपोर्ट में डीटीओ दुमका ने कहा है कि जिस दिन उन्होंने जांच अभियान चलाकर दुमका में 93 ट्रकों को पकड़ा था. उस दिन उनके साथ पुलिस भी थी, लेकिन ये माफिया इतने ताकतवर हैं कि पुलिस के रहते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की. किसी तरह जान बचा कर भागे. तब वे पुलिस कस्टडी में सभी जब्त ट्रकों को छोड़ आये थे, लेकिन बाद में पता चला कि इन पासिंगबाजों ने सभी 93 ट्रकों को भगा दिया. पत्र में डीटीओ ने कहा कि पासिंग में लिप्त एक आरोपित ने उन्हें धमकी दी कि पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या करवा सकते हैं, तो ये डीटीओ क्या चीज है. ये आरोपित अवैध अार्म्स भी रखते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola