बीएड परीक्षा में प्रथम वर्ष के छात्रों को पूछा गया द्वितीय वर्ष का प्रश्न, आक्रोश

Updated at :23 Jun 2018 6:32 AM
विज्ञापन
बीएड परीक्षा में प्रथम वर्ष के छात्रों को पूछा गया द्वितीय वर्ष का प्रश्न, आक्रोश

देवघर : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अोर से आयोजित बीएड-प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गये छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र देख कर दंग रह गये. प्रथम वर्ष की परीक्षा में द्वितीय वर्ष का प्रश्न पत्र उन्हें थमा दिया गया था. यह स्थित शुक्रवार को परीक्षा केंद्र आरडी बाजला महिला कॉलेज, देवघर कॉलेज व एएस कॉलेज में देखी […]

विज्ञापन
देवघर : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की अोर से आयोजित बीएड-प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गये छात्र-छात्राएं प्रश्न पत्र देख कर दंग रह गये. प्रथम वर्ष की परीक्षा में द्वितीय वर्ष का प्रश्न पत्र उन्हें थमा दिया गया था. यह स्थित शुक्रवार को परीक्षा केंद्र आरडी बाजला महिला कॉलेज, देवघर कॉलेज व एएस कॉलेज में देखी गयी. इसके बाद छात्रों ने विरोध कर दिया. आरडी बाजला कॉलेज में परीक्षा दे रही डिपसर कॉलेज की छात्राअों ने बताया कि शुक्रवार को बायोलॉजी, गणित व इतिहास विषय की परीक्षा थी. इस परीक्षा में बीएड प्रथम वर्ष की जगह द्वितीय वर्ष का प्रश्न पत्र दे दिया गया. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की अोर से बार-बार गलतियां हो रही है.
गुरुवार को भी लैंग्वेज की परीक्षा थी. उसमें भी आउट अॉफ सिलेबस प्रश्न पूछे गये. कल तो किसी तरह परीक्षा दे दिये थे, मगर आज फिर से गलत पेपर होने के कारण परीक्षा में प्रश्नों का उत्तर ही नहीं दे सके. ऐसे में फेल होने पर एक साल बैक लगने की संभावना बढ़ गयी है. आखिर हम छात्र-छात्राएं कहां गुहार लगायेंगे. इससे तो कैरियर ही बर्बाद हो जायेगा. विश्वविद्यालय प्रबंधन इस समस्या पर गंभीरता से विचार करे, अन्यथा इस पेपर में सभी छात्रों को अौसतन 60 अंक दिया जाये. नहीं तो परीक्षा रद्द कर दोबारा ली जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola