बैंगी विशनपुर तालाब बनेगा मछली उत्पादन का बड़ा केंद्र
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Jun 2018 6:31 AM
विज्ञापन

कृषि मंत्री के निर्देश मत्स्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव देवघर : बाबा मंदिर की संपत्ति देवघर प्रखंड के बैंगी विशनपुर तालाब से मत्स्य विभाग की संपत्ति जलसार तालाब का बदलनामा होने के बाद अब बैंगी विशनपुर तालाब को विकसित करने की योजना बन रही है. मत्स्य विभाग को बैंगी विशनपुर तालाब हस्तांतरित होने के […]
विज्ञापन
कृषि मंत्री के निर्देश मत्स्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
देवघर : बाबा मंदिर की संपत्ति देवघर प्रखंड के बैंगी विशनपुर तालाब से मत्स्य विभाग की संपत्ति जलसार तालाब का बदलनामा होने के बाद अब बैंगी विशनपुर तालाब को विकसित करने की योजना बन रही है. मत्स्य विभाग को बैंगी विशनपुर तालाब हस्तांतरित होने के बाद इस तालाब को बड़े पैमाने पर मछली पालन का केंद्र बनाने की रूपरेखा तैयार की गयी है. कृषि व मत्स्य पालन मंत्री रणधीर सिंह के निर्देश पर मत्स्य विभाग ने 32 एकड़ भूमि वाले बैंगी विशनपुर तालाब में मछली की नर्सरी, हेचरी कॉम्प्लेक्स,
तालाब की खुदाई व घेराबंदी का प्रस्ताव तैयार किया है. 1.80 करोड़ रुपये की लागत से विभाग द्वारा इन सारी योजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है. पूरे तालाब को मत्स्य प्रक्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना है. इस तालाब में अलग-अलग टैंक के जरिये मछली का बीज भी तैयार किया जायेगा. साथ ही मछली का उत्पादन केंद्र बनाया जायेगा. मत्स्य पालकों को ट्रेनिंग के लिए भवन व अावासीय हॉस्टल भी बनेगा. किसानों को मछली पालन की ट्रेनिंग दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










