बोरी में भरकर रखे थे 20 हजार के सिक्के, घर से चोरी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jun 2018 3:59 AM
विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत न्यू सलोनाटांड़ मुहल्ले के एक घर से चोरों ने बोरे में भरकर रखे पांच और 10 रुपये के सिक्के की चोरी कर ली. रिंकू वर्णवाल ने थाना में शिकायत दी है. उसने बताया कि घर के नीचले तल्ले का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे. पहली मंजिल के एक कमरे में रखे […]
विज्ञापन
देवघर : नगर थानांतर्गत न्यू सलोनाटांड़ मुहल्ले के एक घर से चोरों ने बोरे में भरकर रखे पांच और 10 रुपये के सिक्के की चोरी कर ली. रिंकू वर्णवाल ने थाना में शिकायत दी है. उसने बताया कि घर के नीचले तल्ले का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे.
पहली मंजिल के एक कमरे में रखे सिक्के से भरे बोरे की चोरी कर फरार हो गये. चोरी गयी सिक्के से भरे बोरे की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बतायी गयी है. पूरा घटनाक्रम रिंकू के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना रात 2:40 बजे की है. करीब 30 वर्षीय युवक सिक्के भरा बोरा उठाकर ले जाते स्पष्ट दिख रहा है. रिंकू की शिकायत पर नगर थाने के एएसआइ ओमप्रकाश ने घर पर छानबीन की. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










