पुलिस ने दखिाई तत्परता, 11 मोबाइल के साथ सात साइबर अपराधी धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर / मारगोमुंडा : पुलिस ने मारगोमुंडा व करौं के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर साइबर अपराध में संलिप्तता के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया है. इनके पास से 11 मोबाइल फोन समेत दर्जन भर से अधिक सिम बरामद किये गये है. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के द्वारपहाड़ी में छापेमारी कर एक नाबालिग […]
विज्ञापन
मधुपुर / मारगोमुंडा : पुलिस ने मारगोमुंडा व करौं के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर साइबर अपराध में संलिप्तता के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया है. इनके पास से 11 मोबाइल फोन समेत दर्जन भर से अधिक सिम बरामद किये गये है. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के द्वारपहाड़ी में छापेमारी कर एक नाबालिग समेत बासदेव मंडल, अरुण मंडल व महावीर मंडल को पकड़ा है.
इन लोगों के पास से साइबर अपराध में संलिप्तता के कई सबूत मिले है. वहीं मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के ही नगराटांड़ में छापेमारी कर एक नाबालिग व राहुल रजक को हिरासत में लिया है. इन लोगों के पास से भी हाइटेक मोबाइल जब्त किये गये हैं. वहीं करौं व मारगोमुंडा पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र के जग्गाडीह में छापेमारी कर अजीत मंडल को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि हिरासत में लिये गये सात लोगों में से दो नाबालिग हैं. पुलिस इन सभी की साइबर अपराध में संलिप्तता को लेकर सत्यापन कर रही है. इसके बाद घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










