दूसरी कक्षा पास युवक शातिर साइबर ठग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Jun 2018 6:07 AM
विज्ञापन

मधुपुर/गिरिडीह/गांडेय : मधुपुर के दूसरी क्लास तक पढ़े एक युवक ने 13 लाख की साइबर ठगी कर ली. मामले में गांडेय पुलिस ने रकसकुटो में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को रकसकुटो उमवि के समीप कुछ युवकों का जमावड़ा लगा हुआ […]
विज्ञापन
मधुपुर/गिरिडीह/गांडेय : मधुपुर के दूसरी क्लास तक पढ़े एक युवक ने 13 लाख की साइबर ठगी कर ली. मामले में गांडेय पुलिस ने रकसकुटो में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को रकसकुटो उमवि के समीप कुछ युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था. युवक फर्जी बैंक अधिकारी बन कर खाता धारकों को चूना लगा रहे थे. सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी.
टीम में सअनि आरएन मुंडा को शामिल करते हुए गांडेय पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के दो व गांडेय थाना क्षेत्र के रक्सकुट्टों से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साइबर आरोपितों के पास से सैमसंग के दो स्मार्ट फोन, चार बेसिक फोन, आठ सिम कार्ड, चेकबुक, तीन एटीएम कार्ड बरामद किये गये. जब्त मोबाइल की जांच में फर्जी बैंक अधिकारी बन कर राशि ट्रांजेक्शन के कई मैसेज मिले हैं. मामले को ले गांडेय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रकसकुट्टो के नरेश मंडल (पिता जेटु मंडल), देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के दारवे-झिलुवा निवासी नंदकिशोर मंडल (पिता टेकलाल मंडल) व मधुपुर थाना क्षेत्र के चपरी निवासी महेंद्र हेंब्रम (पिता सुभाष हेंब्रम) हैं.
कुछ माह पूर्व नंदकिशोर व नरेश से उसकी मुलाकात हुई थी. दोनों ने उसके एटीएम कार्ड को सात हजार रुपये मासिक किराया पर लिया था. उसे महीने में सात हजार रुपये प्रति एटीएम मिलते थे. बताया कि पकड़ा गया नरेश नौवीं पास है तो नंदकिशोर ने कक्षा दो तक की पढ़ाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










