देवघर : राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2018 8:26 AM

विज्ञापन

देवघर में ग्राम विकास कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा देवघर : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुम्मा स्थित एकल ग्रामोत्थान केंद्र में सेवा प्रकल्प लोकार्पण समारोह सह विद्यालय वार्षिकोत्सव के तहत समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर कम्प्यूटर आॅन व्हील, हरि दर्शन रथ, पोषण वाटिका रथ व देवघर क्षेत्र […]

विज्ञापन
देवघर में ग्राम विकास कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा
देवघर : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुम्मा स्थित एकल ग्रामोत्थान केंद्र में सेवा प्रकल्प लोकार्पण समारोह सह विद्यालय वार्षिकोत्सव के तहत समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर कम्प्यूटर आॅन व्हील, हरि दर्शन रथ, पोषण वाटिका रथ व देवघर क्षेत्र में 100 एकल विद्यालय का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबाेधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है.
वर्तमान युग आइटी का युग है. ऐसे में आवश्यक है कि लोगों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जाये. कंप्यूटर आॅन व्हील द्वारा बस में सारी व्यवस्था कर गांव-गांव जाकर बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जायेगा. उन्होंने कहा : हरि दर्शन रथ द्वारा कई हजार वर्ष पुराने भारतीय धर्म संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. वहीं पोषण वाटिका रथ भी कुपोषण एवं एनीमिया के समाधान कर पाने में सफल सिद्ध होगी.
बच्चे किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें
श्रीमति मुर्मू ने कहा : सरकार पूरी तरह प्रयासरत है कि सभी को बुनियादी सुविधाएं मिले व उनका समाजिक व आर्थिक विकास हो. सभी लोगों के विकास से ही किसी राज्य व देश का समग्र विकास संभव है.
झारखंड राज्य में असीम प्रतिभाएं हैं. चाहे वह पढ़ाई-लिखाई, संगीत, खेल-कूद हो या कुछ और इन सब में छात्र-छात्राएं काफी अच्छा कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रहें, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें.
अटल जी का प्रयास आज रंग ला रहा है : पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने एसएचजी का गठन कर महिलाअों को आर्थिक, शिक्षित बनाने की दिशा में किया काम बड़ा कारगर साबित हो रहा है. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में संताल परगना का इलाका काफी पिछड़ा है. इस दिशा में साधुराम बंसल जैसे स्वयंसेवी संस्थान बेहतर काम कर रही है. इसके लिए संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साधुवाद के पात्र हैं.
गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार का ध्येय : मौके पर कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि श्योबाई बंसल चैरिटेबल ट्रस्ट जैसी समाजिक संस्थाएं गांव व ग्रामीणों को जागरूक बना कर जैविक खेती के लिए प्रेरित किया है.
राज्यपाल ने सिलाई मशीन का भी वितरण किया
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं व लड़कियों के बीच सिलाई मशीन और बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया. इससे पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य के कृषि व पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह, विधायक नारायण दास, श्योबाई बंसल ट्रस्ट, कोलकाता के मुख्य ट्रस्टी सह एकल अभियान ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सजन बंंसल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. मौके पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola